मोहाली। पुलिस को दी शिकायत में स्वेदू साहू निवासी मोहाली ने बताया कि करीब 6 महीने पहले आमद नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने उसे क्रिप्टो करंसी पैसे लगाने पर तीन गुना प्रॉफिट देने का लालच दिया। जिसके कहने पर उसने अपनी पत्नी स्मृति प्रतिभा साहू के बैंक खाते से करीब दो लाख 30 हजार रुपये निकलवा कर जमा करवा दिए। 6 महीने बाद क्वाइन की कीमत कम हो गई और 6 महीने के दौरान पैसे नहीं निकले। 6 महीने बाद क्वाइन की कीमत 1000 रुपये कम हो गई। जब उसने व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने दो महीने वेट करने कहा और कहा कि पैसे वापस करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसके बाद से व्यक्ति ने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया। आरोपियों में अमित यादव, आमद राही सिलीगुड़ी, राजेश शर्मा बिहार, पिंकी रे, कोहली अहमद हैं, जिन्होंने फोन किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ 420, 120बी आईपीसी, 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है
चार माह में 13 लोगों से हो चुकी है साइबर ठगी
स्वेदू साहू निवासी मोहाली से 2,30,000 रूपये
भानु निवासी डेराबस्सी 1,20,000 रुपये
सुदीप कौर निवासी मोहाली 2,28,000 रुपये
सतिंदर कुमार निवासी खरड़ से 11 लाख
मनी गोयल निवासी खरड़ 12 लाख 50 हजार
मनोज गर्ग निवासी जीरकपुर 4 लाख 93 हजार
शिवा पांडे निवासी मोहाली 5 लाख 38 हजार
रजनी निवासी निवासी बलौंगी मोहाली 38 हजार
दिवेश शर्मा निवासी खरड़ 3 लाख 85 हजार
अनुपमा निवासी ढकोली 1 लाख 40 हजार
रवि कुमार निवासी खरड़ 9 लाख 25 हजार
शिल्पा निवसी मोहाली से 35 लाख
नरंजन सिंह चौहान निवासी मोहाली से 19 लाख 37 हजार