फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग की टीम की कार्रवाई में दस सिलिंडरों में कम मिली गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से बरवाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान राजेंद्र भारत गैस के 10 सिलिंडरों में गैस कम मिलने पर सप्लायर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएम फ्लाइंग ने शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र भारत गैस गाड़ी का चालक जोगेंद्र और उसका साथी भूपेंद्र सिंह रत्तेवाली गोदाम से सिलिंडर लेकर बरवाला क्षेत्र के गांवों में उपभोक्ताओं को सप्लाई करने जा रहा था। जैसे ही यह गाड़ी बरवाला रिहौड़ मार्ग पर स्थित श्री गोविंद गोशाला के नजदीक पहुंची तो सीएम फ्लाइंग टीम के एसआई जयकुमार, एसआई राजेश कुमार, गुप्तचर विभाग के सुभाष और राजपाल ने रोककर मौके पर फूड सप्लाई विभाग बरवाला कार्यालय के इंस्पेक्टर राजकुमार और नापतोल विभाग के अश्वनी, बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज युद्धवीर सिंह को बुलाकर सिलिंडरों का वजन करवाया। 10 सिलिंडरों में करीब दो से ढाई किलो गैस कम मिली। करीब तीन सिलिंडरों की सील खुली मिली। चेकिंग के दौरान 19 सिलिंडरों में गैस का वजन ठीक मिला। इस दौरान 16 रसोई गैस सिलिंडर खाली मिले। दो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर भरे और दो खाली भी मिले। सीएम फ्लाइंग की टीम ने इसकी सूचना एजेंसी के संचालक राजेंद्र कौर और मैनेजर करनजोत सिंह संधु को दी। सूचना मिलते ही एजेंसी के मैनेजर करनजोत सिंह संधू भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने एजेंसी के रत्तेवाली स्थित गोदाम में पहुंच कर चेकिंग की। वहां रसोई गैस सिलेंडर का वजन ठीक पाया गया। टीम की तरफ से आरोपी गाड़ी चालक जोगिंदर वासी खिदरपुर और भूपेंद्र गांव कुठिया, जिला लखीमपुर उत्तर-प्रदेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग की टीम के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रसोई गैस सिलिंडरों में कम गैस सप्लाई करने की शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एजेंसी मालिक और कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर सप्लाई देने वाले रसोई गैस सिलिंडरों का अपने स्तर पर जांच की जाती है। अगर एजेंसी के सप्लायरों द्वारा सिलिंडरों से गैस निकालकर सप्लाई की जा रही है, तो यह एक अपराध है। -करनजोत सिंह संधू, मैनेजर गैस एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें