फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आतंकी लखबीर और गुरदेव सिंह के दो गुर्गे अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

Tue, 21 Jan 2025 01:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
मोहाली में फायरिंग के मामले में ​पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। जिला पुलिस ने आतंकी लखवीर सिंह लंडा और गुरदेव सिंह उर्फ जैसल गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पंजाब के कई जिलों में लूट, डकैती और जबरन वसूली की वारदात में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पांच पिस्तौल व 13 कारतूस बरामद किए हैं।
आरोपियों से लुधियाना के थाना साहनेवाल एरिया से चुराई कार भी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवतार सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव गुरमुखां दी पट्टी, खडूर साहिब, जिला तरनतारन, अमरबीर सिंह निवासी गांव दफ्फार दी पट्टी, खडूर साहिब जिला तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं इनके साथी अनमोल सिंह उर्फ मौला निवासी गांव वारिंग सूबा सिंह, जिला तरनतारन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मोहाली के एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि तीनों आरोपियों ने 8 जनवरी 2025 को एकमदीप सिंह बराड़ निवासी पटियाला और उसके दोस्त का पटियाला से मोहाली आते वक्त बाइक से पीछा किया। आरोपियों ने कार लूटने के इरादे से अपने अवैध हथियारों से उन पर गोलियां भी चलाईं।
ये गोलियां एकमदीप सिंह की पीठ और उसके दोस्त के बाएं कंधे पर लगीं। एकमदीप सिंह की कार पर भी फायर किया। इसके बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गए।
मामले की जांच के लिए एसपी इन्वेस्टिगेशन डॉ. ज्योति यादव, डीएसपी इन्वेस्टिगेशन तलविंदर सिंह और सीआईए के इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस टीम ने तकनीकी और खुफिया जानकारी से मामले का पता लगाया। जिसके बाद मामले में संलिप्त तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस तीसरे की तलाश में जुटी है।

मुकेरियां में सोनू के घर पर नौ राउंड किए फायर
दस जनवरी को आरोपियों ने एक करोड़ की वसूली के बाद लखबीर लंडा के इशारे पर मुकेरियां में सोनू के घर पर 9 राउंड फायरिंग की। यह वारदात आरोपी अवतार और अनमोल ने 2/3 अन्य लोगों के साथ की। उन्होंने घटना में लुधियाना से छीनी ब्रेजा कार का इस्तेमाल किया। इस मामले में दस जनवरी को पुलिस स्टेशन मुकेरियां में केस दर्ज है।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए थे आरोपी
तीनों आरोपी सात जनवरी 2025 को को शंभू बाॅर्डर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए खडूर साहिब से राजपुरा तक बस से आए थे। तीनों ने राजपुरा-अंबाला राजमार्ग, थाना शंभू से दो राउंड फायर करने के बाद एक व्यक्ति से बाइक छीनी। इस संबंध में मामला 15 जनवरी 2025 को थाना शंभू में दर्ज है। इसके बाद आरोपी मोहाली आए और चार राउंड फायरिंग करने के बाद एक इटियोस लीवा कार छीनने का प्रयास किया। 8 जनवरी 2025 को आईटी सिटी में यह केस दर्ज है। वहीं आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग करने के बाद आठ जनवरी 2025 को सुबह साहनेवाल इलाके से एक ब्रेजा कार लूटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें