फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-1 में किन्नरों के दो गुटों में हिंसक झड़प, तेजधार हथियार से हमला कर एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 इलाके में किन्नरों के दो गुटों के बीच लंबे समय से चला आ रहा क्षेत्रीय विवाद बुधवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस दौरान तेजधार हथियार से हुए हमले में मुस्कान नामक किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घायल मुस्कान ने बताया कि सेक्टर-70, 71, 72 और 73 में बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर दोनों गुटों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। उसका आरोप है कि करीब तीन वर्ष पहले यह क्षेत्र 1.90 करोड़ रुपये में काजल महंत द्वारा शारदा महंत को धोखे से बेचा गया था, जिसके बाद से दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई है।
मुस्कान के अनुसार मंगलवार को दोनों गुटों ने फेज-1 थाना में शिकायत दी थी। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित दस्तावेज लेकर आने के निर्देश दिए थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस थाने जाने की तैयारी के दौरान मुस्कान और उसकी गुरुमाता परमीत कौर को पुलिस थाने से फोन आया कि दूसरे गुट के लोग 10 दिन बाद थाने आने की बात कह रहे हैं और तब तक उन्हें बधाई मांगने की अनुमति है।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह करीब 11 बजे मुस्कान और उसकी गुरुमाता फेज-1 में एक जजमान के घर बधाई लेने पहुंचीं, तभी पीछे से दूसरा गुट भी वहां आ गया। दोनों गुटों में पहले गाली-गलौज हुई और इसी दौरान एक किन्नर ने पीछे से मुस्कान के हाथ पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद मुस्कान को उसके साथियों ने फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें