फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: युवक को दो दोस्तों ने घर से बाहर बुलाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव जगतपुरा में युवक को दो दोस्तों ने घर से बाहर बुला कर मारपीट की। जब भागने की कोशिश की तो उसे जमीन पर गिरा कर घसीटा। इसके चलते उसकी पुरानी चोट के टांके खुल गए और बाजू में जख्म हो गया।
विज्ञापन

घायल गोविंद कुमार वासी जगतपुरा मैकेनिक का काम करता है। उसने आरोप लगाया है कि रविवार को करीब रात साढ़े नौ बजे घर पर परिवार के साथ बैठा था। तभी उसे दोस्त का फोन आया जिसने उसे घर से बाहर मिलने के लिए बुलाया। जब वह घर बाहर गया तो 50 मीटर ही दूर उसके दो दोस्त और एक अज्ञात व्यक्ति वहां खड़ा था। जब वह वहां पहुंचा तो उसके दोनों दोस्त सोनू और धरमिंदर ने काफी शराब पी हुई थी। वे उसके साथ बहस करने लगे। इतने में पीछे खड़े अज्ञात व्यक्ति ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद जब वह वहां से भागने लगा तो तीनों ने उसे पकड़कर नीचे गिरा दिया और उसे सड़क पर ही घसीटने लगे। इसके बाद उसे लात मारने लगे। इससे उसके हाथ में लगी पुरानी चोट के टांके भी खुल गए और खून बहने लगा। बाद में जब उसने शोर मचाया तो वह वहां से भाग निकले। इसके बाद परिवार ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में डॉक्टर ने संबंधित पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें