कुराली। किसानों के संघर्ष को लेकर बड़ौदी टोल प्लाजा पर लोक हित मिशन ने धरना देते हुए तीन दिन के लिए टोल मुक्त कर दिया है। मंगलवार को यहां सुखदेव सिंह सुक्खा, रविंदर सिंह वजीदपुर, बलविंदर सिंह, बहादुर सिंह मुंधो संगतीया, तरनजीत सिंह, बिंदा बडौदी, गुरदीप सिंह ने कहा कि पंजाब और किसानों को किसी भी सूरत में इस तरह दबाया नहीं जा सकता।
किसान अपना हक हर हाल में लेकर रहेंगे, चाहे उन्हें कितना भी संघर्ष करना पड़े। इसलिए किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर आए हैं। उन्होंने कहा कि जहां किसान दिल्ली में प्रवेश करने के लिए शंभू और खानौरी बॉर्डर पर संघर्ष कर रहे हैं, वहीं पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर धरना देकर टोल प्लाजा को टैक्स फ्री कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के आह्वान पर बड़ौदी के टोल प्लाजा को तीन दिन के लिए फ्री किया गया। इस मौके जसबीर सिंह, सोहन सिंह, संदीप कुमार, दर्शन सिंह, गुरदीप सिंह, हरपाल सिंह आदि भी उपस्थित थे।