फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो नशेड़ियों ने युवक को पीटकर मोबाइल और 12 हजार रुपये छीने, दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नशे की लत पूरी करने के लिए दो नशेड़ी युवकों ने एक युवक को पहले पीटा और फिर उसका मोबाइल फोन और 12 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित युवक की शिकायत पर सोहाना थाना पुलिस ने दोनों नशेड़ियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अमित कुमार निवासी गांव सोहाना और लखविंदर सिंह निवासी बैदवान चक्की सोहाना के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ विमल शर्मा के बयान पर सोहाना थाने में बीएनएस की धारा-304 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित युवक विमल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह सोहाना गांव में पीजी में रहता है और दिहाड़ी करता है। वह दो महीने पहले जम्मू से मोहाली आया था और यहीं काम कर रहा है। रविवार की रात करीब डेढ़ बजे वह घर के बाहर खड़ा सिगरेट पी रहा था। इसी दौरान सामने से 5-6 युवक हाथों में हथियार लिए आए और उसका फोन छीनने लगे। एक युवक ने उस पर वार कर नीचे गिरा दिया। सभी ने उसे डंडों से बुरी तरह से पीटा। इसके बाद वह उसका मोबाइल और पर्स मेें से 12 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी तो पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और बयान दर्ज अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान इनमें से उक्त दो हमलावरों को काबू कर लिया, बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें