फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से दो लोगों की मौत, 31 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से वीरवार को दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 31 लोग नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भले ही कोरोना महामारी की वैक्सीन आ गई है। लेकिन इसके बाद भी लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। हम सभी को घर से बाहर जाते समय मास्क जरूर पहनना चाहिए और भीड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही सामाजिक दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक वीरवार को जिन दो लोगों की मौत हुई है। उनके बारे में प्रशासन ने अधिक जानकारी साझा नहीं की। हालांकि इस दौरान कोरोना संक्रमित होने वालों में घडुआं से एक और मोहाली शहर के 30 लोग शामिल हैं। वहीं, जिले में अब तक कोरोना के कुल 19724 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 18951 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं और अभी 397 केस सक्रिय हैं। वहीं, कोरोना से अब तक 376 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें