फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के लोग पढे़-लिखे, नहीं आएंगे अकाली दल के जुमलों में: कुलवंत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पूर्व मेयर और आजाद ग्रुप के प्रमुुख कुलवंत सिंह ने बुधवार को सेक्टर-71, वार्ड नंबर-38 और 42 में प्रचार किया। इस दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वास्थ्य मंत्री होने के बावजूद बलबीर सिंह सिद्धू शहर के सरकारी अस्पताल की स्थिति तक ठीक नहीं कर पाए। जो मंत्री अपने ही विभाग के काम पिछले चार साल से अपने ही निर्वाचन क्षेत्र मोहाली में नहीं करवा पाए, उनसे शहर के बाकी विकास की क्या उम्मीद की जा सकती है। पिछले चार साल से बलबीर सिंह सिद्धू ने मोहाली के लिए कोई बड़ी परियोजना लाने के बजाय नगर निगम की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों में बाधा डालने का ही काम किया है। कुलवंत सिंह ने कहा कि मोहाली शहर के लोग बहुत समझदार और पढ़े-लिखे हैं और वे अकालियों और कांग्रेस के जुमलों में नहीं आएंगे। शहर के लोग पार्टीबाजी से ऊपर उठकर आजाद ग्रुप को मतदान करके जिताएंगे और नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि वह मोहाली को वर्ल्ड क्लास शहर बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें