जीरकपुर। पुलिस ने दो साइकिल चोरों को चोरी की साइकिल सहित काबू किया है। इस संबंधी एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि राजीव चावला पुत्र स्व. रोशन लाल चावला (43) निवासी फ्लैट नंबर-602 /6 रॉयल स्टेट जीरकपुर ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपने बच्चों के लिए फोरग हरनायट कंपनी के पीले और काले रंग के दो महंगे साइकिल खरीदे थे और दोनों साइकिल अपनी सोसायटी की पार्किंग में खड़े किए थे। वहीं बीते 4 अक्तूबर को सुबह करीब 9:15 बजे जब उनके बच्चे फ्लैट से उनके साथ नीचे खेलने के लिए आए तो उन्होंने देखा कि उनके साइकिल वहां से गायब थे। राजीव चावला ने शक जाहिर किया है कि उनके बच्चों की साइकिल रवि कुमार पुत्र अमरीक सिंह और स्वर्ण कुमार पुत्र दीप नारायण निवासी सोढ़ी फार्म बिशनपुरा जीरकपुर ने चोरी किए हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने उक्त दोनों लोगों के घर की तलाशी ली तो दोनों के साइकिल वहां से बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।