फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चाकू दिखाकर सिक्योरिटी गार्ड को लूटा, दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3ए में खालसा कॉलेज के पास एक सिक्योरिटी गार्ड को चाकू दिखाकर लूटने के मामले में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना मंगलवार शाम को हुई। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ इंस्पेक्टर रूपिंदर सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान शिवम और रवि के रूप में हुई है। दोनों चंडीगढ़ के सेक्टर-52 के कझेड़ी के रहने वाले हैं। उन्हें वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस रिमांड पर लिया गया। पीड़ित की पहचान शाहिद अली (20) के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ के सेक्टर-35ए का रहने वाला है।
विज्ञापन

शाहिद मोहाली के सेक्टर-68 में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में उसने बताया कि 5 जनवरी को शाम करीब 7 बजे वह कजहेड़ी से मोहाली के फेज-3ए की ओर पैदल जा रहा था। जब वह खालसा कॉलेज के पास पहुंचा, तो स्कूटर पर सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। शाहिद के मुताबिक पीछे बैठे लड़के ने एक धारदार खंजर निकाला, उसे उसकी गर्दन पर रखा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हमलावर चांदी की चेन और 3500 रुपये छीनकर मौके से भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें