खरड़। सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष जय भगवान सिंगला द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर नव वर्ष और लोहड़ी की शुभकामनाओं वाले बैनर्स लगाए गए थे, जिन्हें शरारती तत्वों ने काली स्याही पोतकर फाड़ दिया। जय भगवान सिंगला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दो मोटरसाइकिल सवारों ने रात में पहले स्याही फेंकी और फिर लाठियों से बैनर्स फाड़े। उन्होंने खरड़ पुलिस में लिखित शिकायत दी है और मामले की जांच की मांग की है।