फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो मरीजों की मौत, 98 ठीक हुए और 79 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बुधवार को कोरोना से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई और 98 संक्रमितों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। वहीं जिले में 79 नए कोरोना संक्रमित भी सामने आए हैं। संक्रमण के नए मामलों में सबसे ज्यादा मोहाली शहर से समाने आए हैं और इनके अलावा ढकोली से भी संक्रमण के 21 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में कोरोना से दो लोगोें की मौत होने के साथ ही कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या का आंकड़ा 229 पहुंच गया है। हालांकि बुधवार को 98 लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग में जीत हासिल की। यह लोग संक्रमण से निजात पाकर सेहतमंद होकर अपने घरों को लौट आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 11053 हो गई है और बुधवार को सामने आए 79 नए संक्रमित मामलों के साथ जिले में संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 11880 पहुंच गई। हालांकि अभी सक्रिय केसों की संख्या 598 रह गई है। वहीं नए संक्रमितों में में सबसे ज्यादा 44 मामले मोहाली शहर के हैं। इसके बाद ढकोली और आसपास के इलाकों से 21 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं, डेराबस्सी और आसपास से 6, घडुआं और आसपास से 2, खरड़ से 4, कुराली से एक और लालड़ू से भी एक संक्रमण का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें