फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भिड़ीं दो कारें, क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। बनूड़ से तेपला जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों के कारण रविवार सुबह दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसा रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव बूटा सिंह वाला के बस स्टैंड के सामने हुआ। एक कार चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बड़े गड्ढे से बचने के लिए अचानक कार मोड़ी। इस दौरान चालक कार पर से संतुलन खो बैठा। कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने बताया कि इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। इन गड्ढों के कारण रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं। लोग इस मार्ग को ''खूनी सड़क'' कहने लगे हैं।
विज्ञापन

सड़क मरम्मत न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी
किसान नेता सतनाम सिंह सत्ता, जसवीर सिंह खलौर और अन्य निवासियों ने सड़क की खस्ता हालत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लगातार हादसों के बावजूद प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मार्ग की मरम्मत नहीं करवाई गई तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप कर प्रदर्शन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें