फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद कालाबाजारी पर जेल, नकली कीटनाशकों पर लगेगी लगाम: केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी करने वालों और नकली कृषि उत्पाद बेचने वालों को जेल भेजा जाएगा। केंद्र सरकार नकली खाद, बीज और घटिया कीटनाशकों पर लगाम लगाने के लिए नया और सख्त कानून लाएगी। यह संदेश उन्होंने मोहाली के गांव बदरपुर में ''खेत बचाओ अभियान'' के दौरान दिया।
विज्ञापन




चौहान ने पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 254.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति का पत्र सौंपा। केंद्र ने 98.44 करोड़ रुपये की लागत वाली सात नई कृषि परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र और पंजाब में अलग-अलग सरकारें होने के बावजूद किसानों के हितों के लिए मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने यूरिया के विकल्प के रूप में ग्रीन अमोनिया के प्रयोग की जानकारी दी। देशभर में 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में इसका प्रयोग शुरू किया गया है। चौहान ने इसका सीधा प्रदर्शन भी देखा। उन्होंने किसानों को यूरिया और डीएपी के अंधाधुंध इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे मिट्टी की सेहत खराब हो रही है। किसानों को पहले मिट्टी की जांच करवानी चाहिए और जरूरत के मुताबिक ही खाद का इस्तेमाल करना चाहिए।



फसल विविधीकरण और आय वृद्धि

चौहान ने किसानों से गेहूं-धान के चक्र से बाहर निकलने का आग्रह किया। उन्होंने फसल विविधीकरण और एकीकृत खेती पर जोर दिया। खेती के साथ पशुपालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम और बागवानी अपनाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। आगामी बजट में ऐसी परियोजनाओं को अधिक बढ़ावा देने का लक्ष्य है। उन्होंने शहद उत्पादकों की समस्याओं के समाधान के लिए हनी बोर्ड की विशेष बैठक बुलाने के निर्देश दिए। जैविक उत्पादों के प्रमाणन की प्रक्रिया सरल बनाने के लिए भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




किसानों को विशेष सहयोग

छोटे किसान समूहों को कृषि मशीनरी पर 80 फीसदी सब्सिडी देने का भरोसा दिया गया। मोरिंडा शुगर मिल के आधुनिकीकरण के लिए भी सहयोग का आश्वासन मिला। आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए भी केंद्र सरकार मदद करेगी। शहद उत्पादकों की समस्याओं के समाधान के लिए हनी बोर्ड की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। जैविक उत्पादों के प्रमाणन की प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।



पंजाब के किसानों की सराहना

केंद्रीय मंत्री ने पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाने वाले किसानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाब के जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा की है। किसानों ने देश के अन्न भंडार भरे हैं। प्रगतिशील किसानों को देश के लिए रोल मॉडल बताया गया। चौहान ने कहा कि किसानों की सेवा उनके लिए भगवान की पूजा के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें