फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खेत में पानी आने से रोकने पर भिड़े दो भाई, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव चंडियाला में खेत में पानी आने से रोकने पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों आपस में भिड़ गए और दोनों ही घायल हो गए। इनमें बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे परिजनों ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी वारदात की सूचना दे दी है। गांव चंडियाला निवासी बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई लंबे समय से अलग रह रहे हैं। शनिवार को जब वह अपने खेत में गया तो वहां उसने देखा कि उसके भाई ने पानी चला कर छोड़ दिया था। इससे बलजिंदर के खेत में पानी आने लगा। इस पर उसने मिट्टी लगाकर पानी खेत में आने से रोक दिया। इसके बाद छोटे भाई ने यह देखकर उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया और दोनों आपस में मारपीट करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें