जीरकपुर। शहर में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पहला शव पटियाला रोड स्थित भुल्लर फार्म के पास मिला, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को 72 घंटे के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। दूसरा शव के-एरिया लाइट प्वाइंट के पास मिला, जिसकी पहचान बिहार निवासी मजदूर मोहम्मद निजाम (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद होगा।