कुराली। डीएवी स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समागम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने देशभक्ति और रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रिंसिपल जेआर शर्मा ने बच्चों को देशभक्ति और गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी और देश की उन्नति के लिए प्रेरित किया। छात्रों के कार्यक्रम की प्रशंसा की गई। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल राकेश कुमार, मैडम शमा और स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।