फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाइक सवार दो लोगों ने पिस्ताैल दिखाकर मोटरसाइकिल लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मटौर गांव के पास पिस्ताैल दिखाकर एक युवक से मोटरसाइकिल लूटने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू दी है। पीड़ित परगट सिंह ने बताया कि वह फरीदकोट का रहने वाला है। वर्तमान में कुंबडा गांव में किराए के मकान में रहता है।
विज्ञापन

परगट सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मटौर-चावला क्रॉसिंग रोड के पास अपनी बहन का इंतजार कर रहा था। तभी दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर उसके पास आए। रास्ता पूछने का बहाना कर उससे बातचीत करने लगे। कुछ देर बाद उनमें से एक ने पिस्ताैल निकाली और उसको धक्का देकर मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। वारदात के बाद परगट सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी शिकायत दी। सूचना के तुरंत बाद पीसीआर और मटौर थाने के ड्यूटी अफसर मौके पर पहुंचे।
उन्होंने परगट के बयान दर्ज किए और मटौर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया।डीएसपी पृथ्वी सिंह चहल ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। दो सीआईए मोहाली से और एक मटौर पुलिस स्टेशन की टीम है। आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए हैं। डीएसपी चहल ने बताया कि कई सुरागों का पता लगा चुके हैं, जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें