फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक किलो अफीम समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पुलिस ने एक किलो अफीम समेत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश से अफीम लाकर यहां सप्लाई करते थे। सनी एनक्लेव पुलिस चौकी के इंचार्ज चरण सिंह ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए उनकी टीम नाकाबंदी करके संदिग्ध वाहनों की तलाशी ले रहे थे इस दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार की तलाशी लेने पर एक काले रंग की थैली में रखी एक किलो अफीम बरामद हुई। हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्ति अबरार अहमद और मोहम्मद वसीम गांव चांदपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह दूसरी बार अफीम की सप्लाई लेकर यहां आए थे। दोनों आरोपियों को बुधवार को खरड़ अदालत में पेश किया गया। यहां से दोनों को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें