डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर गांव भांखरपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंधी मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सहायक इंस्पेक्टर अर्शदीप शर्मा ने कहा कि उनको सूचना मिली थी कि हाईवे पर स्थित गांव भांखरपुर ट्रैफिक लाइटों पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया है। हादसे में युवक घायल हो गया जिसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है। मृतक की उम्र 25 वर्ष के करीब बताई जा रही है जो देखने में प्रवासी लग रहा है।