फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लालड़ू में 20 ग्राम हेरोइन, 5 ग्राम आइस के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। लैहली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 20 ग्राम हेरोइन और 5 ग्राम आइस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ की गई। आरोपियों की पहचान मोहम्मद (निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल दिल्ली) और मोहम्मद अयान (निवासी फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश, हाल नई दिल्ली) के रूप में हुई है। पुलिस ने नाहर फैक्टरी के बाहर नाकाबंदी के दौरान उनकी स्विफ्ट कार रोकी थी। तलाशी में कार से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। दोनों को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें