फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महिला से फोन झपटने वाले दो पकड़े

Fri, 28 Apr 2023 01:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से फोन झपटने वाले दो पकड़े
विज्ञापन

लालड़ू। महिला से मोबाइल फोन झपटने के मामले में पुलिस ने दो झपटमारों को पकड़कर इनके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान शोध राज और विशाल निवासी लालड़ू के तौर पर बताई है। पुलिस ने बताया कि सीमा देवी निवासी वार्ड नंबर 4 विकास नगर, लालड़ू मंडी ने पुलिस को शिकायत में कहा कि वह आईटीआई चौक के नजदीक पीर मजार पर माथा टेककर वापस आ रही थी। जैसे ही वह महाराणा प्रताप भवन के पास पहुंची तो पीछे से काले रंग के मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसका फोन छीन लिया और फरार हो गए। महिला ने अपने स्तर पर उक्त झपटमारों को खोजकर दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें