पंचकूला। 40 लाख लेकर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला सलेमपुर जिला चंदौली निवासी अरविंद और दूसरे आरोपी गुरपाल को गिरफ्तार किया। आर्थिक अपराध शाखा इंचार्ज इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को किया गिरफ्तार करके 27 जनवरी को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी को पांच दिन में अन्य आरोपियों से खोजबीन के लिए टीमें दबिश देंगी। इसके अलावा धोखाधड़ी की रुपये रिकवरी के लिए रिमांड लिया गया है।