पंचकूला। चंडीमंदिर में जनरल स्टोर से तीन लाख की नकदी समेत सौ डिब्बी सिगरेट चोरी होने का मामला सामने आया है। पिंजौर निवासी रामकुमार की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि उसकी 10 साल से चंडीमंदिर में गोयल जनरल स्टोर की दुकान की है। जब सुबह दुकान आया तो दुकान में रखा गल्ला खुला था। उसके अंदर से करीब तीन लाख रुपये चोरी हो चुके थे। इसके अलावा सिगरेट के सौ डिब्बी भी गायब थी। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग नजर आ रहे हैं। तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।