फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हथियारों की तस्करी करने के आरोप में दो आरोप गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने हथियारों की तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुद्राक्ष वर्मा निवासी मोरनी वाला खुह सोहाना और प्रशांत शर्मा निवासी डुगरी रोपड़ के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एसएसओसी थाना मोहाली में सब इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह के बयान पर बीएनएस की धारा 61(2) व आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सब इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह ने बताया कि शरारतियों की धर पकड़ के लिए उनकी पुलिस पार्टी मोहाली में मौजूद थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो युवक जो कि हथियारों की स्मगलिंग करते हैं, मोहाली एरिया में अपने साथियों के साथ मिलकर एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। एसएससी की टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों युवकों को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आते समय गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह हथियारों की तस्करी करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें