फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसली विभिन्नता पर खर्च होंगे सवा दो सौ करोड़

Sun, 06 Oct 2013 02:27 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं-धान जैसी रवायती फसलें अब फायदेमंद नहीं रहीं। किसानों को फायदेमंद फसलों की काश्त करने को प्रोत्साहित करने के लिए फसली विभिन्नता प्रोग्राम शुरू किया गया है।
विज्ञापन


इस पर 224.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी 112.25 करोड़ रुपयों की पहली किस्त जारी हो चुकी है। यह जानकारी खेतीबाड़ी विभाग के डायरेक्टर डॉ. मंगल सिंह संधू ने सेक्टर 70 कम्युनिटी सेंटर में आयोजित जिलास्तरीय किसान ट्रेनिंग कैंप में दी।

उन्होंने कहा कि फसली विभिन्नता कि लिए किसानों को जागरूक करने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। माहिरों द्वारा तकनीकी जानकारी दी जा रही है।

इस सीजन में मक्की का हाइब्रिड बीज 75 फीसदी सब्सिडी पर दिया गया था, जिससे मक्की का रकबा बढ़ा है। बासमती, कपास, गन्ने का रकबा भी बढ़ा है।


 इस सीजन में गेहूं की नई किस्मों के बीजों पर पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी दी जाएगी। ये बीज खेतीबाड़ी विभाग के दफ्तरों, सहकारी सभाओं एवं मार्कफेड में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन



सीजन के दौरान डीएपी एवं यूरिया की खरीद में दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। पिछले दिनों आई आंधी-बारिश से जहां नुकसान हुआ है, वहां गिरदावरी कराई जा रही है, ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके।


 
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि किसानों को नई तकनीक अपनाने की जरूरत है। साथ ही उन्हें सहायक धंधों पर भी जोर देना चाहिए। किसान पॉपुलर एवं सफेदे के पेड़ लगाएं, इनके पौधे जंगलात विभाग द्वारा मुफ्त दिए जाएंगे।


इस दौरान धान की सीधी बिजाई करने वाले आठ किसानों को 48 हजार रुपये का इनाम बांटा गया। समागम को स्त्री अकाली दल महासचिव अमनजोत कौर रामूवालिया, डॉ. कमलजीत सिंह कोहली, जसवीर सिंह एवं डॉ. परमिंदर सिंह ने भी संबोधित किया। माहिरों ने किसानों को जानकारी दी, प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें