फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार, कट्टा, गोली और दस मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। कट्टा दिखाकर दुकानदार से 15 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कट्टा और दो कारतूस के अलावा दस मोबाइल भी बरामद किए हैं। 17 फरवरी को प्रेमचंद शाह ने बयान दर्ज करवाया था कि वह हर रोज की तरह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दुकान पर दो लड़के आए। उनमें से एक ने कट्टा निकाला और उसके सिर पर तान दिया।
विज्ञापन

गोली मारने की धमकी देकर करीब 15 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल झपट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले में 18 फरवरी को राजन निवासी बड़माजरा थाना बलौंगी को गिरफ्तार कर उससे देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद नवील निवासी गांव घडुआं के बयान पर नवजोत सिंह निवासी गांव मानखेड़ी और मनदीप सिंह गांव मानखेड़ी थाना सदर मोरिण्डा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें