फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एनडीपीएस एक्ट में दो आरोपी काबू, 12 किलो चूरा पोस्त बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर एक आरोपी से भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद किया है, जबकि दूसरे मामले में नशा सेवन करने वाले युवक को काबू किया है। पहले मामले में थाना आईटी सिटी पुलिस की टीम एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में गश्त और चेकिंग पर थी। शाम करीब सात बजे लिंक रोड गांव कुरड़ी से गांव बाड़ी के बीच पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके कंधे पर लटके हरे रंग के प्लास्टिक बैग से 12 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान आदेश निवासी अलीनगर जिला अलीगढ़ (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी मानक माजरा मोहाली के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना आईटी सिटी में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में थाना सोहाना पुलिस ने सेक्टर 79/80 मोहाली के पास एक युवक को नशे की हालत में काबू किया। उसकी पहचान जगतार सिंह उर्फ काला निवासी जगतपुरा के रूप में हुई। सिविल अस्पताल में कराए डोप टेस्ट में वह मॉर्फीन, ट्रामाडोल, बेंजो डायजेपीन और बुप्रेनोर्फिन के सेवन में पॉजिटिव पाया गया। इस पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें