मोहाली। फ्रेंड्स स्पोर्ट्स एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से 7वां खेल मेला आयोजित किया। इस मौके पर विधायक कुलवंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विधायक कुुलवंत सिंह ने कहा कि यह पहल युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के साथ-साथ उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को विकसित करने में मदद करती है। उन्होंने सोसाइटी अध्यक्ष अमरजीत सिंह और टीम के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने 11 वर्षों से लगातार खेल मेलों का आयोजन कर युवाओं और बच्चों को खेलों से जोड़ने का कार्य किया। खेल मेले में सोसाइटी अध्यक्ष अमरजीत सिंह, बलिंदर सिंह, डॉक्टर कुलदीप सिंह, जगजीत सिंह गोबिंदगढ़, हरपाल सिंह चन्ना, गुरप्रीत सिंह कुरड़ा और धर्मप्रीत सिंह पंच सहित सोसाइटी की पूरी टीम मौजूद रही।