फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चाकू दिखाकर 80 हजार रुपये छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने एक राहगीर को जान से मारने की धमकी देकर 80 हजार रुपये लूटने के दो बाइक सवार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी धरमिंदर सिंह और हरविंदर सिंह निवासी गांव मौजपुर से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की हैं। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि इनके खिलाफ थाना फेज-11 में बीएनएस की धारा 309(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान धरमिंदर सिंह से 55 सौ रुपये और हरविंदर सिंह से 4500 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें