फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ में दूषित पानी की आपूर्ति से निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। रेजिडेंट्स वेलफेयर सन्नी एनक्लेव में ट्यूबवेल से हो रहे दूषित पानी की आपूर्ति से इलाका निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन की ओर से बार-बार नगर परिषद को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कारण इलाका निवासियों में रोष है और लोगों को यह भी डर सता रहा है कि गर्मी के मौसम में कहीं दूषित पानी के कारण कोई बीमारी न फैल जाए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान रजिंदर सिंह बब्बू और महासचिव अशोक कपूर ने बताया कि पुराने सन्नी एनक्लेव जो कि नगर परिषद के अधीन है, वहां पर परिषद की ओर से ट्यूबवेल के जरिए घरों में पानी की आपूर्ति होती है। वार्ड नंबर 10 के करीब 300 से ज्यादा घरों में सिर्फ ट्यूबवेल से ही पानी की आपूर्ति हो रही है। जो ट्यूबवेल लगा है उसमें कई दिनों से दूषित पानी आ रहा है। उन्होंने परिषद के ईओ और एमई को कई पत्र लिखे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हाल ही में लिखे पत्र में कहा गया है कि इससे पहले भी कई बार निवेदन किया जा चुका है कि वार्ड नंबर 10 में एकमात्र लगाए गए ट्यूबवेल से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। यह ट्यूबवेल एक महीना पहले ही नगर परिषद ने लगवाया था। एसोसिएशन ने स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों से भी गुहार लगाई है कि उनकी इस समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें