फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शराब की आठ पेटियों सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आबकारी विभाग और मोहाली पुलिस के साझे ऑपरेशन में दो आरोपियों को आठ पेटी अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान हरभजन सिंह निवासी गांव चोल्टा खुर्द थाना सदर और मक्खन सिंह निवासी खरड़ के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर गुरिंदरपाल सिंह के बयान पर थाना फेज-1 में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग सर्कल मोहाली के इंस्पेक्टर गुरिंदरपाल सिंह और फेज-1 थाने के एएसआई रछपाल सिंह फेज-6 बस स्टैंड के पास तैनात थे। करीब साढ़े 11 उन्हें सूचना मिली कि दो व्यक्ति जो चंडीगढ़ से शराब सस्ते दाम पर लाकर मोहाली क्षेत्र में महंगे दाम पर बेचता है। दोनों व्यक्ति चंडीगढ़ से शराब लेकर मोहाली की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने फेज-6 में नाकाबंदी कर ली और चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरु की। चेकिंग के दौरान चंडीगढ़ साइड से एक हरियाणा नंबर की कार आई। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो दो पेटी देसी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें