खरड़। मोरिण्डा सड़क पर गांव मामूपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद हसन निवासी हवेली कलां थाना सिटी रूपनगर ने कहा है कि वह सड़क पर तारकोल डालने का काम करते हैं। 10 जून को वह और उसके साथी खरड़ मोरिण्डा रोड पर तारकोल डाल रहे थे। उसका भाई रूकसाद अली सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों को झंडी दिखा रहा था। वाहन चालकों को धीरे-चलने के लिये कह रहा था। करीब 4 बजे खरड़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से चलाते हुये उसके भाई को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही उसका भाई रूकसाद अली सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने रूकसाद अली की गंभीर हालत को देखतकर उसे प्राथमिक चिकित्सा देकर इंडस अस्पताल मोहाली के लिये रेफर कर दिया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच कार चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। खरड़ सदर पुलिस ने उक्त कार के अज्ञात चालक के िालाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।