फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम करेगी जुड़वां ओवल-आकार के चौक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव और ट्रैफिक जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए ग्रेटर मोहाली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने नया प्लान तैयार किया है। अथॉरिटी ने सोहाना चौक पर जुड़वां ओवल-आकार के चौक बनाने योजना बनाई है। यह एकीकृत डिवाइन के साथ न केवल ट्रैफिक के प्रवाह को नियंत्रित करेगा, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ाएगा। गमाडा ने शहर से ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए एयरपोर्ट रोड बनाई थी। अब इस रोड पर ट्रैफिक का दबाव इतना बढ़ गया है कि सुबह और शाम जाम लगा रहता है। अब गमाडा ने इस समस्या के निदान की कोशिश शुरू कर दी है। गमाडा एयरपोर्ट रोड गुरद्वारा सिंह शहीदां सोहाना की लाइट पाॅइंट पर दो जुड़वां ओवल-आकार के चौक बनाने जा रहा है। गमाडा द्वारा तैयार इस परियोजना की डिजाइन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। टेंडर भी आवंटित किया जा चुका है। ट्रैफिक डायवर्जन की योजना के बाद इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, सीमित स्थल की क्षमता को देखते हुए यह डिजाइन स्मार्ट अर्बन प्लानिंग का आदर्श उदाहरण होगी।
विज्ञापन



यहां करना पड़ता है इंतजार
एयरपोर्ट रोड पर रेलवे अंडरब्रिज के पास, गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना, सेक्टर-68-69-78-79 के लाइट पॉइंट, 68-67-79-80 पर भारी ट्रैफिक रुकता है। इस कारण यहां लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता है। यही हाल रेलवे अंडरब्रिज और 66-67-80-81 के लाइट पॉइंट का है। जहां पर रोजाना सुबह से लेकर रात तक जाम की स्थिती बनी रहती है। एयरपोर्ट रोड से सेक्टर-88 की ओर जाने वाली रोड तिरछी है, इस वजह से ट्रैफिक में बाधा आती है। ऐसी स्थिति में ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए स्पेशल प्लान बनाया है। ओवल शेप का राउंड अबाउट होने से ट्रैफिक एयरपोर्ट रोड, सेक्टर-70-69 की तरफ आसानी से जा सकेगा।


एयरपोर्ट रोड पर ओवल-आकार के चौक के अलावा कुल तीन राउंड अबाउट बनाने की योजना है। एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान बनाने के बाद ही इस पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा। -अनुज सहगल, चीफ इंजीनियर गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें