फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: टीवी एक्टर एसोसिएशन ने जसविंदर भल्ला को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली। जसविंदर भल्ला की याद में पफटा-पंजाबी फिल्म टीवी एक्टर्स एसोसिएशन के कार्यालय में सोमवार को शोक सभा आयोजित की गई। इस मौके पर कलाकारों ने कामेडी के बादशाह को श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में गिप्पी ग्रेवाल, गुरप्रीत घुग्गी, बालमुकुंद शर्मा, बीएन शर्मा, शिवेंद्र महल, मलकीत रानी, डायरेक्टर स्मीप कंग, करमजीत अनमोल भारत भूषण वर्मा, डॉक्टर रंजीत शर्मा, विनोद शर्मा, स्वराज संधू, बलकार सिद्धू, रतन औलख, परमजीत भंगु पूनम सूद इत्यादि रहे।
विज्ञापन

मलकीत रौनी ने कहा कि जसविंदर भल्ला की फिल्म ''''कैरी ऑन जट्टा'''' यह एक उनकी सुपरहिट फिल्म थी। जब वह पाकिस्तान गए तो लोग पूछ रहे थे जो डायलॉग बोलता था काले कोट वाला वो कौन है। वह पाकिस्तान कब आएंगे। मतलब पाकिस्तान में भी उनको लोग याद करते थे। मलकीत ने बताया की कलाकार का कोई धर्म या जाति नहीं होती। पंजाबी के कुछ ऐसे शब्द थे जो लुप्त हो रहे थे तो जसविंदर भल्ला ने अपनी पंजाबी फिल्मों के राही पुना जीवित कीये। गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि शायद कम लोग ही जानते हैं कि जसविंदर भल्ला डॉक्टर थेए पर कभी भी उन्होंने अपने ऊपर डॉक्टर का टैग हावी नहीं होने दिया, क्योंकि वह कहते थे मैं डॉक्टर से बड़ा फनकार हूं। इनके अलावा दूसरे कई कलाकारों ने शोक सभा के दौरान उनके साथ बिताए गए पलों को याद कर साझा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें