फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रबंध करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। हाल ही में आई भयानक बाढ़ ने पंजाब में सब कुछ तहस-नहस कर दिया है जिसकी भरपाई आने वाले लंबे समय तक नहीं हो सकेगी। बहुत सारे लोगों की जहां फसलें तबाह हो गई हैं, वहीं बहुत सारे लोगों के पशु भी बाढ़ में बह गए हैं। इसके अलावा बहुत सारे लोगों के मकान भी तहस-नहस हो गए हैं। तर्कशील सोसायटी पंजाब की खरड़ इकाई के सदस्यों ने इस गंभीर स्थिति को लेकर मीटिंग करके इस पर चिंता प्रकट की। कुलविंदर नगारी ने बताया कि राज्य स्तर पर इस भयानक स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जोनल नेता गुरमीत खरड़ ने कहा कि तर्कशील सोसायटी पंजाब द्वारा वित्तीय सहायता के लिए प्रयास शुरू किए गए हैं। मीटिंग में मौजूद मीडिया प्रमुख कर्मजीत सकरूलांपुरी, पीपी सिंह, जरनैल सहौड़ा और विक्रमजीत सोनी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी उतर रहा है, उन क्षेत्रों में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। सरकार और अन्य सामाजिक, धार्मिक संगठनों से अपील है कि इस त्रासदी के लिए उचित योजना बना कर आगामी प्रबंध किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें