फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुनीशा को आत्महत्या के लिए किया मजबूर : विनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। कुछ समय पहले मुंबई में आत्महत्या करने वाली अभिनेत्री तुनिशा शर्मा का भोग वीरवार को सनी एनक्लेव में डाला गया। भोग के बाद दिवंगत अभिनेत्री की मां विनीता शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि अभिनेता शीजान खान ने मेरी बेटी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया था। मेरी बेटी झूठ नहीं बोलती थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तुनिशा और शीजान दोनों एक साथ टीवी सीरियल में काम कर रहे थे और गहरे दोस्त थे। शीजान के और लड़कियों के साथ भी संबंध थे, जिसके बारे में तुनिशा को पता चल गया था और वह शीजान की दगाबाजी सहन नहीं कर पाई। इसी बात पर दोनों का ब्रेकअप हुआ। इस दौरान शीजान ने तुनिशा को भी थप्पड़ मारा, यह अपमान वह झेल नहीं पाई और उसने आत्महत्या कर ली। विनीता शर्मा शीजान खान को कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें