मोहाली। शनिवार को बेस्ट क्रिकेट अकादमी में तुंबी इलेवन ने फिट फ्लेक्स को 122 रन के बड़े अंतर से हराया। शेरू मनशाहिया को उनकी महत्वपूर्ण पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
तुंबी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट पर 249 रन का विशाल स्कोर बनाया। शेरू मनशाहिया ने 49 गेंदों में 84 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके जवाब में फिट फ्लेक्स की टीम 249 रन के लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही। फिट फ्लेक्स के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। पूरी टीम 127 रन पर सिमट गई। इस तरह तुंबी इलेवन ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।