मोहाली। सेक्टर 70 के श्री सत्यनारायण मंदिर में बुधवार को मंदिर कमेटी और महिला मंडल द्वारा तुलसी विवाह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और भगवान विष्णु तथा तुलसी माता का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान नरेंद्र वत्स के नेतृत्व में टिंकू बंसल, रमेश, विजय सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया।