फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बड़ी करोरां और नयागांव में बुनियादी सुविधाएं शून्य - कंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने गांव बड़ी करोरां की ग्राम पंचायत के सदस्यों के साथ एक बैठक की। इस दौरान गांव वालों ने कंग को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कंग ने कहा कि चंडीगढ़ से सटे नयागांव की आबादी बढ़ती जा रही है, लेकिन सभी बुनियादी सुविधाएं शून्य हैं। यहां अवैध कब्जे, खनन और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। लोगों ने पंजाब सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव के विकास के लिए बड़ी ग्रांट दी जाए ताकि गांव का और आसपास के इलाके का विकास हो सके। इस मौके अवतार सिंह तारी, सज्जन सिंह, निर्मल सिंह, गुरपाल सिंह, दिलबर सिंह पूर्व सरपंच, करम सिंह, राजविंदर सिंह, हिम्मत सिंह, मेजर सिंह व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें