फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बठिंडा थर्मल कॉलोनी की जमीन बेचने के विरोध में टीएसयू ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। टेक्नीकल सर्विस यूनियन पंजाब और को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ पावरकॉम एंड ट्रांसको आउटसोर्स्ड मुलाजिम पंजाब की ओर से बठिंडा थर्मल कॉलोनी की जमीन बेचने के फैसले के खिलाफ राज्यभर में विरोध कार्यक्रमों का ऐलान किया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को सर्कल दफतर मोहाली में यूनियन ने पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रबंधन के खिलाफ पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। यूनियन के सर्कल प्रधान गुरबख्श सिंह, मुख्य सलाहकार लखा सिंह, लीगल एडवाइजर जतिंदर सिंह, पेंशनर्स एसोसिएशन सर्कल प्रधान विजय कुमार और डिवीजन प्रधान सोरावर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार साम्राज्यवादी नीतियों के चलते बिजली क्षेत्र को निजी हाथों में देने की ओर बढ़ रही है। उनके अनुसार, बिजली एक्ट-2003 में लगातार संशोधन और अब बिजली संशोधन बिल-2025 को आगे बढ़ाना इसका स्पष्ट संकेत है।नेताओं ने आरोप लगाया कि इसी नीति के तहत पंजाब सरकार भी बिजली विभाग की कीमती जमीनें बेचने का फैसला ले रही है, जो कर्मचारियों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो राज्यभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें