खरड़। एपीजे पब्लिक स्कूल ने शुक्रवार को अपना वार्षिक समारोह मनाया। इसमें कक्षा छठी से बारहवीं कक्षा तक की छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मिडिल स्कूल के बच्चों ने ग्रुप डांस और मधुर गाने पेश किए जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इस इवेंट में पेरेंट्स, टीचर्स शामिल हुए। एकेडमिक्स, स्पोर्ट्स और कल्चरल फील्ड में बेहतरीन परफॉर्म करने वालों को अवॉर्ड दिए गए।