दोपहर तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला रोड पर बेस्ट प्राइस के पास गुरुवार सुबह सब्जियों से भरा ट्रक पलट गया। इससे कुछ घंटों के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
ट्रक के क्लीनर सुनील कुमार ने बताया कि वह शिमला से सब्जी लोड कर दिल्ली जा रहा था। इसी बीच करीब छह बजे जब वह बेस्ट प्राइज के पास पहुंचा तो ट्रक का अगला टायर फट गया। टायर फटने से ट्रक का एक्सल भी टूट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस बीच कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया। दोपहर तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
घटना की सूचना मिलने पर ट्रक के मालिक ने चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट से दूसरा ट्रक मंगवाया और उसमें सब्जियां लदवाकर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ।