संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पटियाला चौक के पास स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में बुधवार को रात चोरी की घटना हुई। चौक पर रातभर ट्रैफिक चलता रहता है और 24 घंटे लोगों का आना जाना रहता है। इसके अलावा पुलिस बीट बॉक्स भी यहां बना है। जानकारी देते हुए दुकान मालिक श्यामलाल ने बताया कि उनकी दुकान में बुधवार अलसुबह 3 बजे से 4 बजे के बीच चोरी की वारदात हुई। दुकान में रखें करीब 40 हजार कैश के अलावा 80 हजार का सामान चोरी हुआ है। इस सामान में भारी मात्रा में डेरी मिल्क के चॉकलेट, रजनीगंधा पान मसाला व छोटे सेल शामिल हैं। श्यामलाल ने बताया के उनकी श्याम ट्रेडर्स नमक दुकान पटियाला चौक के बिल्कुल पास स्थित है। वह बुधवार को रात रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह देखा तो दुकान के दोनों ताले टूटे थे। शटर उठाकर देखा तो सामान बिखरा था और कैश काउंटर में रखे करीब 40 हजार रुपये व अन्य सामान गायब गायब था। अच्छी तरह से जांच करने पर पता चला कि करीब 80 हजार का सामान चोरी हो चुका था। बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी दुकान के आगे एक व्यक्ति के आने-जाने की हरकत नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के साथ मामले की शिकायत थाना जीरकपुर में दे दी गई है। पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है।