फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। देर शाम चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर बंद पड़ी भूषण फैक्टरी के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, गनीमत रही कि कार चालक बाल-बाल बच गया। वहीं, ट्रक को मौके पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया और सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर जाम खुलवाया। कार चालक मदन लाल निवासी अंबाला ने बताया कि वह डेराबस्सी से अंबाला जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। ट्रक इतनी तेज रफ्तार से था कि कार को घसीटता हुआ आगे तक ले गया। इस हादसे में उन्हें मामूली चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें