फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर सवार की मौत, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला-चंडीगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सुनील कुमार, निवासी गांव सियूरा, जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश, हाल निवासी सेक्टर-42 अटावा चंडीगढ़ के रूप में हुई है। वह जीरकपुर क्षेत्र में बार टेंडर का काम करता था। मृतक के भाई तरुण कुमार ने बताया कि 21 फरवरी की अल सुबह करीब तीन बजे उसे परमिंदर कुमार निवासी गांव भबात का फोन आया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है।
परमिंदर के अनुसार वह अपनी कार से जा रहा था, जबकि सुनील बाइक पर अपने कमरे (पीजी) की तरफ लौट रहा था। पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। घायल को पहले जीरकपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें