फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रक चालकों की हड़ताल, पेट्रोल पंप पर हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम तक कई पेट्रोल पंप पर डीजल -पेट्रोल खत्म, कई पर एक दिन का बचा संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। हिट एंड रन मामले में केंद्र सरकार ने हाल ही में कानूनी संशोधन किया है। इसके विरोध में ट्रक चालकों ने हड़ताल कर रखी है। हड़ताल का असर मोहाली में दूसरे दिन साफ तौर पर देखने को मिला। साल 2024 के दूसरे दिन सुबह सवेरे तमाम पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतार और भीड़ देखने को मिली।
हड़ताल के कारण लोग अपने-अपने वाहनों में जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने में लगे थे, जबकि कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल पूरी से खत्म हो चुका था, लेकिन कुछ पर एक दिन का ईंधन बचा था। एक तरफ जहां पेट्रोल के लिए ग्राहकों में मारामारी रही। वहीं पेट्रोल पंपों पर पहले तेल डलवाने की होड़ में लोगों के झगड़े भी हुए। शाम चार बजे मोहाली के सभी पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल खत्म हो गया था, लेकिन फिर भी लोग वाहनों के साथ पंप पर लंबी कतार में थे। इस दौरान सड़कों पर लंबा जाम रहा।
विज्ञापन

फेज-2 एचपी पेट्रोल पंप के मालिक सोहन लाल ने बताया कि उनके पास एक दिन का डीजल व पेट्रोल बचा है। वह भी आज शाम तक खत्म हो जाएगा। अगर कल तक हड़ताल खत्म होती है, तब भी पंप पर सप्लाई पहुंचने में दो दिन लग जाएंगे। अभी पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहनों में मात्र 500 रुपये और चारपहिया वाहनों में 1000 रुपये तक का ही तेल डाला जा रहा था।
पेट्रोल बॉक्स पर जा टकराई कार
फेज-2 पेट्रोल पंप पर एक बुजुर्ग कार चालक ने तेल डलवाने की होड़ में अपनी गाड़ी तक तुड़वा ली। ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर रखे जाने से गाड़ी सीधा पेट्रोल बॉक्स से जा टकराई। गाड़ी का फ्रंट बोनट टूट गया और हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार को भी मामूली चोटें लगीं।

आम लोगों की गाड़ियां रोक कर सरकारी गाड़ियों में भरा गया डीजल-पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल के लिए जहां लोग परेशान हुए। वहीं सरकारी गाड़ियां व पीसीआर की गाड़ियां भी डीजल पेट्रोल के लिए फेज-2 के पंप पहुंची। आम लोगों की गाडिय़ां रोककर पुलिस मुलाजिमों ने अपनी गाडिय़ोंं में डीजल पेट्रोल भरवाया। यही नहीं मंत्रियों व बड़े आलाधिकारियों की गाड़ियों के लिए अलग से लाइन बनाई गई थी। जहां सिर्फ सरकारी गाड़ियों में ही तेल भरा जा रहा था। इसके अलावा पुलिस मुलाजिम बड़े ड्रम में भी डीजल व पेट्रोल स्टोर करके ले गए।

लोगों की बढ़ी परेशानी

पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के लिए पहुंचे ग्राहकों का कहना है कि नियमित रूप से नौकरी पेशा और कारोबार के कारण उन्हें अपने वाहनों में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल या डीजल चाहिए, लेकिन इस वक्त लगभग हर पंप पर तेल की कमी बड़ी समस्या बनती जा रही है। यहां तक कि कई जगह पंप ऑपरेटर इस मौके का फायदा उठाकर साधारण के बजाय पावर और माइलेज वाला ईंधन जबरन बेचने की कोशिश भी कर रहे हैं। नववर्ष पर मोहाली पहुंचे कई पर्यटकों को भी तेल की कमी की समस्या के चलते परेशान होना पड़ा।

मोहाली ट्रक यूनियन में 250 व डेराबस्सी में 1500 ट्रक रहे खड़े

मोहाली ट्रक यूनियन के प्रधान राजू सिद्धू ने बताया कि उनकी यूनियन में 250 ट्रक खड़े हैं, जबकि डेराबस्सी ट्रक यूनियन के प्रधान राजीव शर्मा ने बताया कि उनकी यूनियन में 1500 ट्रक खड़े हैं। दोनों प्रधान ने कहा कि उनके ड्राइवर काम छोड़कर चले गए हैं। उनका कहना है कि जब तक कानून वापस नहीं होता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। राजू सिद्धू ने कहा कि उनके काफी ट्रक राजस्थान में फंसे हैं और असम में चार ट्रकों को आग भी लगा दी है। वह सप्लाई लेकर निकले थे, जिन्हें जला दिया गया। भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख रुपये तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि 5-5 हजार की ड्राइवर की नौकरी करने वाले 7 लाख रुपये जुर्माना कहां से भरेंगे। ट्रांसपोर्टर पहले ही कर्ज उठाकर अपना रोजगार चला रहा है लेकिन अगर ऐसा कानून लागू हो जाता है तो ट्रांसपोर्टर पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएंगा। उन्होंने कहा कि कानून अनुसार ट्रक ड्राइवर के खिलाफ उल्लंघन करने पर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा कानून बनना गलत है इस कानून को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

जाम में फंसी एंबुलेंस
खरड़ फ्लाईओवर के नीचे केएफसी के सामने दो एंबुलेंस जाम में करीब आधा घंटा फंसी रही। एंबुलेंस में मरीज थे, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया जाना था, लेकिन केएफसी के पास पड़ते दो पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए लगी कतार हाईवे पर आ पहुंची, जिस कारण जाम लग गया और उसमें एंबुलेंस फंस गई। वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें