फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक 380 पेटी शराब समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने 380 पेटीयां शराब के साथ एक ट्रक चालक कि गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी तस्कर यह चंडीगढ़ से बिहार लेकर जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में 61,78(2) एकसाइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी कि पहचान सुखबीर सिंह निवासी गांव मालकेवाल थाना गढ़शंकर जिला हुशियारपुर के रूप में हुई है। मामले के सबंध में जानकारी देते हुए थाना एसएचओ दीपिन्दर सिंह बराड़ ने बताया कि उन्हें सुचना मिली थी कि कोई व्यक्ति शराब तस्करी कर चंडीगढ़ से किसी दूसरे राज्य में लेकर जा रहा है। सुचना के तुरंत बाद पुलिस ने मैक डोनल्ड चौंक पर नाकेबंदी कर वाहनों कि चैकिंग शुरू कर दी। जिस दौरान एक हिमाचल नंबर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से रॉयल स्टाइल और ब्लु स्ट्रोक नामक दो अलग अलग ब्रांड कि 380 पेटी शराब बरामद कि गई। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त आरोपी चंडीगढ़ से सस्ती शराब लेकर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश और बिहार में महंगे भाव पर बेचता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एकसाइज एक्ट के तहत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें