फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एयरपोर्ट रोड पर ट्रक ने पीछे से ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, तीन घायल

Mon, 11 Dec 2023 09:45 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

जांच अधिकारी ने बताया कि पांचों लोग शादी समारोह में वैलेट पार्किंग का काम करते हैं। शनिवार रात को वह नयागांव में शादी समारोह में गए थे। सुबह ऑटो में काम से बनूड़ लौट रहे थे। ऑटो दविंदर सिंह का था, उसे चला भी वही रहा था।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में एयरपोर्ट रोड स्थित बाकरपुर लाइट पॉइंट से आगे गांव झुंग्गियां के पास एक ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान ऑटो में पांच लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीन जख्मी हो गए।

विज्ञापन


हादसे में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी निवासी गांव सियाऊ, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू निवासी गांव बुट्टा सिंह बनूड़ जिला पटियाला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दविंदर सिंह उर्फ छोटा टिक्का, अर्शदीप सिंह, परविंदर सिंह तीनों निवासी गांव बुट्टा सिंह बनूड़ जिला पटियाला घायल हो गए।

तीनों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां दविंदर सिंह की गंभीर हालत की वजह से उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। अर्शदीप को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और परविंदर सिंह का डेराबस्सी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी प्रेम ने बताया कि ट्रक चालक फरार है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि पांचों लोग शादी समारोह में वैलेट पार्किंग का काम करते हैं। शनिवार रात को वह नयागांव में शादी समारोह में गए थे। सुबह ऑटो में काम से बनूड़ लौट रहे थे। ऑटो दविंदर सिंह का था, उसे चला भी वही रहा था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे एयरपोर्ट चौक पर बाकरपुर लाइट प्वाइंट से आगे गांव झुंग्गियां के पास उनके ऑटो को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें